• समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया
back top
21 Mar

समाजिक विकास का बढ़ता दायरा, कई नई योजनाओं की शुरुआत

नई दिल्ली / रिपोर्ट: देश में सामाजिक उत्थान और जनसेवा के उद्देश्य से कार्यरत समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हाल ही में सामाजिक विकास के लिए कई नई योजनाओं और अभियानों की शुरुआत की है। संस्था का मुख्य लक्ष्य गरीब, असहाय और वंचित वर्गों को सहायता प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

शिक्षा-स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग, किताब वितरण और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के तहत समय-समय पर फ्री मेडिकल कैंप और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश के कई राज्यों व जिलों में सिलाई, कढ़ाई और अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और अपने परिवार का भी सहारा बन रही हैं।

राहत कार्य और जनसेवा में सरकार के साथ

संस्था सरकार के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण, वस्त्र वितरण और प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत कार्य करने के लिए सदैव तैयार रहती है। हाल ही में संस्था ने कई क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई है।

महासचिव की अपील

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव श्री कृष्ण कुमार द्विवेदी ने बताया कि संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें बेहतर जीवन प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में संस्था और बड़े स्तर पर कार्य करने की योजना बना रही है और लोगों से संगठन का सदस्य बनने की अपील की है।

भविष्य की योजनाएं

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिवद्ध है। संस्था ऑन लाइन डिजिटल शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने पर ध्यान दे रही है, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।

Post In:

Food

Leave a Comment