• समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया
back top
31 Jan

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया

राष्ट्र को समर्पित ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (SKFI) भारत की कई संस्थाओं का एक प्रतिष्ठित संघ है। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एवं नीति आयोग से पंजीकृत संपूर्ण भारत में कार्यरत यह एक गैर लाभकारी एवं गैर सरकारी संगठन देश के वंचितों के जीवन में सार्थक बदलाव लाने के लिए संपूर्ण भारत में कार्यरत है। संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और गरीबी उन्मूलन जैसे क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय तौर पर काम कर रहा है।

साथ ही देश के वास्तविक नायकों को सम्मानित व प्रेरित करने के लिए ‘राष्ट्र गौरव पुरस्कार’ और ‘राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान’ की स्थापना की है। हर साल, ये पुरस्कार भारत सरकार के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा एक भव्य राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किए जाते हैं, जो पुरस्कार विजेताओं को अपनी सेवा जारी रखने के लिए प्रेरित करते हैं और लाखों अन्य लोगों को एक नए भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया, नीति आयोग, एमएसएमई, आई.टी.ए. (भारत सरकार) न्यास अधिनियम, 1860 के अंतर्गत पंजीकृत है। रजिस्ट्रेशन नंबर 1022 है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जितेन्द्र बच्चन देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं। संगठन का अपना ‘विकसित समाज सशक्त राष्ट्र’ नारा है, जिसके तहत SKFI के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों को समाज के आखिरी पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

संगठन किसी भी प्रकार के अंशदान को ‘समाज कल्याण फेडरेशन आंफ इंडिया’ के नाम से ही स्वीकार करता है। बैंक विवरण इस तरह है-

SAMAJ KALYAN FEDERATION OF INDIA
Bank of India
IFSC : BKID0007101
A/N : 710110210000013

Leave a Comment