• समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया
back top
24 Jan

51 प्रतिभाओं को ‘राष्ट्र गौरव अवार्ड’ से अलंकृत करेगा SKFI

राष्ट्र को समर्पित ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (SKFI) ने बुधवार, 21 जनवरी 2024 को एक बैठक कर 5 अप्रैल को 9 राज्यों की 51 प्रतिभाओं को राष्ट्र गौरव अवार्ड प्रदान करने का निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसकेएफआई के मुख्य सरंक्षक एवं शिक्षाविद डॉ भरत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ देश के अलग-अलग राज्यों में उत्कृष्ट कार्य कर रही प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके भीतर सकारात्मक प्रेरणा जगाने का सराहनीय प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कहा, “जब हम किसी व्यक्ति की मेहनत और उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करते हैं तो हम सिर्फ उसका मनोबल नहीं बढ़ाते, बल्कि समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।” डॉ सिंह ने संगठन की सराहना करते हुए कहा कि एसकेएफआई गौरवशाली और प्रेरणादायक है। यह संगठन न केवल समाज सेवा में अग्रणी है बल्कि समय के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास के अनेक क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना रहा है।
बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़ी महिला पदाधकारियों ने यह सिद्ध किया है कि सशक्त नारी ही सशक्त समाज की नींव हैं। महिला प्रकोष्ठ ने संगठन को मजबूत किया है और इसकी हर महिला कार्यकर्ता नयी पीढ़ी को दिशा देने का कार्य कर रही हैं। हमें गर्व है कि एसकेएफआई समाज को एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।
जितेन्द्र बच्चन ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया हर वर्ष राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित करता है। इस बार यह आयोजन ग्रेटर नोएडा के पीआईआईटी संस्थान सभागार में रविवार, 05 अप्रैल को आयोजित होगा। अलग-अलग विधाओं से चयनित प्रतिभाओं को राष्ट्र गौरव अवार्ड, शिक्षा रत्न, समाज रत्न, पत्रकार गौरव और राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से नवाजा जाएगा। संस्था का स्थापना दिवस भी उसी दिन मनाया जाएगा, इसलिए कई राज्य के अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उन सभी का भी सम्मान किया जाएगा।
राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह में केंद्र व राज्य के कई मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, ब्यूरोकेट्स व संगठन प्रमुखों को आमंत्रित किया जाएगा। इन सभी की गरिमामयी उपस्थिति के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की प्रतिभाएं सम्मान समारोह में शिरकत करेंगी। ये सभी अलग-अलग प्रदेशों में शिक्षा, साहित्य, स्वास्थ्य, खेल, समाजसेवा, पुलिस, प्रशासन, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, कला, स्कूल संचालन, एनजीओ एवं युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।

Leave a Comment